• Sun. Feb 15th, 2026

पं0 दीनदयाल उपाध्याय मेला के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

ByVijay Singhal

Oct 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीनदयाल उपाध्याय  देश के अमर सपूत, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी, महान दार्शनिक एवं आदर्श राजनेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस आश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत् 2080 तदनुसार 12 अक्तूबर के अवसर पर इस बार चार दिवसीय जन्मोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह के साथ दीनदयाल धाम में मनाया जायेगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी स्मृति महोत्सव मेला समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया है, मुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को मेला का उदघाटन करेंगे और इस दौरान होने वाली विराट किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर चार दिवसीय मेला 11 से 14 अक्तूबर तक दीनदयाल धाम फरह में आयोजित होगा, शुक्रवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति और पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के पदाधिकरियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय कालीदास मार्ग लखनऊ में भेंट की गई और मुख्यमंत्री को पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित जी के जन्मोत्सव पर आयोजित चार दिवसीय मेला के कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया, साथ ही मुख्यमंत्री ने मेला में आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति का आश्वासन दिया है, इस दौरान पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश गर्ग एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू एवं मंत्री केशव प्रसद शर्मा आदि मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.