• Wed. Feb 25th, 2026

चिकन की बिक्री रेस्टोरेंट पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

ByVijay Singhal

Aug 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में चिकन की बिक्री पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही नारेबाजी करने लगे और रेस्टोरेंट के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। कृष्णानगर क्षेत्र के हाईवे स्थित न्यूरो हाॅस्पिटल के पास एक रेस्टोरेंट है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस रेस्टोरेंट में चिकन परोसा जाता है। इसी को लेकर रविवार दोपहर कार्यकर्ताओं रेस्टोरेंट बाहर एकजुट हो गए। इसके बाद हंगामा करने लगे। संचालक से विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर टीम के साथ मौके पहुंचे कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने मामले को शांत कराया। इसके बाद रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सावन माह में मथुरा-वृंदावन दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसे ही रेस्टोरेंट संचालक चिकन परोसते हैं। इससे ब्रज की छवि धूमिल हो रही है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि संचालक के पास लाइसेंस है। फिलहाल मामला शांत कराकर रेस्टोरेंट बंद करा दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.