• Tue. Feb 10th, 2026

छोटूदास ने आर्मी में जाने का सपना न होने पर धारण किया वैराग्य,कान्हा की भक्ति में लीन

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आर्मी की कई बार भर्ती देखने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो युवक ने घर-बार त्याग दिया और कृष्ण भक्ति में लीन हो गया। इस समय बाबा की कृष्ण भक्ति सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्षेत्र के गांव नगला औहावा निवासी छोटू दास की जब आर्मी में नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने घर-बार त्याग दिया और संत का भेष धारण कर कृष्ण भक्ति में लीन हो गए। यमुना स्थित गूदरिया आश्रम पर रहकर भक्ति में लीन हो गए। छोटू दास इस समय लगातार कृष्ण का नाम जपते रहते हैं और गांव की परिक्रमा लगाते नजर आते हैं। छोटूदास चार भाई हैं। उनके दो बड़े भाई इस समय आर्मी में हैं, जबकि एक भाई किसान है। बाबा छोटूदास चौथे नंबर के हैं। बाबा के दर्शन के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज से लोग आ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.