• Wed. Feb 11th, 2026

आयुषी हत्याकांड में छत्रपाल और उसके दोस्त को बनाया गवाह, लिए गए बयान

ByVijay Singhal

Dec 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली की बीसीए छात्रा आयुषी हत्याकांड में राया पुलिस ने छत्रपाल और उसके दोस्त मानवेंद्र को गवाह बनाया है। राया पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड में चार्जशीट लगाएगी। १८ नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन १०८ (कोतवाली सुरीर) में लाल रंग के ट्रॉली बैग में युवती का शव यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की १४ टीमों ने ४८ घंटे में शव की पहचान करके मामले का पटाक्षेप कर दिया था। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला निवासी मकान नबंर २४६१, स्ट्रीट नंबर ६५, ब्लॉक ई/२ मोलरबंद एक्सटेंशन, बदरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पिता ने सिर और छाती में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आयुषी की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के पीछे छात्र द्वारा भरतपुर निवासी छत्रपाल से आर्य समाज मंदिर में शादी कर माना जा रहा है। शादी का गवाह छत्रपाल का दोस्त मानवेंद्र था। राया पुलिस छत्रपाल को बुलाने के लिए लगातार संपर्क कर रही थी। बृहस्पतिवार को छत्रपाल दोस्त के संग थाना राया पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आयुषी हत्याकांड का छत्रपाल और उसके दोस्त को गवाह बनाया गया है। दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही अन्य गवाहों के बयान लेकर चार्जशीट लगाई जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.