• Mon. Feb 9th, 2026

छटीकरा सब स्टेशन के जेई शैलेंद्र कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर कार्यरत जेई की घर जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। भतीजे राजन ने बताया कि छटीकरा सब स्टेशन पर कार्यरत जेई शैलेंद्र कुमार सिंह मूल निवासी लोहा मंडी आगरा एवं वर्तमान निवासी ब्रज द्वारिका आगरा मथुरा के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर पांच वर्ष से कार्यरत थे। शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद में तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह अपने घर आगरा के लिए जा रहे थे। सिकंदरा चौराहे पर शनिवार रात 12:15 बजे बस से उतरने के बाद में पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना को लेकर विभाग में काफी गहरा दुख व्याप्त है। मृतक शैलेंद्र कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.