• Sat. Nov 1st, 2025

छाता के वरिष्ठ कवि रामदेव शर्मा “राही” दिल्ली में होंगे सम्मानित

ByVijay Singhal

Apr 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में नगर के वरिष्ठ कवि/शायर रामदेव शर्मा “राही” को अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, तंजानियां द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, तंजानियां की संस्थापक डॉ. ममता सैनी ने भारत को विश्व पटल पर स्तरीय प्रस्तुति से संबंधित दो ग्रंथ “भारत को जानें” और “आयुर्वेद को जानें” के विश्व रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो जाने पर दिल्ली में 11मई 2024 को आयोजित भव्य लोकार्पण समारोह व रचनाकार सम्मान समारोह के अवसर पर दोनों ग्रंथों में सहभागिता करने पर रामदेव शर्मा “राही” को आमंत्रित किया है। उक्त दोनों ग्रंथों की संपादिका डॉ. ममता सैनी हैं।’भारत को जानें’ ग्रंथ में भारत के सभी राज्यों का कला,साहित्य,संस्कृति के साथ ऐतिहासिक धरोहरों का भी दोहा और चौपाई छंदों में अत्यंत रोचक और सटीक वर्णन है जो प्रत्येक दृष्टि से समग्र भारत को जानने,समझने के लिए पर्याप्त और उपयोगी है। इस ग्रंथ में रामदेव शर्मा “राही” ने आंध्र प्रदेश के लिए अपनी प्रस्तुति दी है। आयुर्वेद को जानें’ ग्रंथ में अनेक जड़ी बूटियों/वनस्पतियों के औषधीय गुण तथा उनके संयोग से अनेक प्रकार की बीमारियों में उपयोग के लिए सरल दोहों को भावार्थ सहित प्रस्तुत किया गया है जो जीवन में नि:संदेह महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। रामदेव शर्मा “राही” ने इस ग्रंथ में एलोवेरा(घृतकुमारी)के द्वारा उपचार  हेतु प्रयोग पर अपनी प्रस्तुति दी है।
अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, तंजानियां की संस्थापक व कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉ. ममता सैनी के अनुसार उक्त दोनों ग्रंथों का विमोचन/लोकार्पण एवम रचनाकार सम्मान समारोह आगामी 11मई 2024 को एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर,15, संसद मार्ग, हनुमान रोड़, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया जाएगा जिसमें छाता(मथुरा) के वरिष्ठ कवि रामदेव शर्मा “राही” को सम्मानित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.