हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता कोतवाली इलाके के बहरावली गांव में होली के दिन खूनी संघर्ष हो गया। यहां गुलाल लगाने जा रहे युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने घेर लिया। आपसी कहासुनी के बाद नामजद आरोपियों ने युवक को गोली मार दी। जिसकी इलाज के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई। परिजनों ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना छाता में मुकद्दमा दर्ज कराया है। छाता तहसील के गांव बहरावली का रहने वाला संदीप उर्फ होरीलाल अपने मित्र राहुल और भगवान सिंह के साथ गांव के ही रहने वाले रामहेत के यहां गुलाल लगाने जा रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद धर्मवीर पुत्र धर्मपाल, पिंकू पुत्र लेखराज,साबिर पुत्र हमीदा व शाहिद पुत्र कन्नू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान धर्मपाल,पिंकू,साबिर और शाहिद ने संदीप से कहा बड़ा नेता बनता है और मारपीट शुरू कर दी। संदीप अपनी जान बचाने के लिए भाग कर परसाती की छत पर चढ़ गया। नामजद वहां भी पीछे पीछे पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।संदीप के साथ धर्मवीर,शाहिद और साबिर ने जमकर मारपीट की। इसके बाद शाहिद और साबिर ने कहा कि इसे जान से मार देते हैं। इतना सुनते ही धर्मवीर ने उसके पास मौजूद अवैध हथियार से संदीप के सर में गोली मार दी और मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और संदीप के परिजन मौके पर पहुंचे। संदीप को घायल अवस्था में पड़ा देख उसे इलाज के लिए आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित के डी मेडिकल कॉलेज ले जाया रहा था। इसी दौरान रास्ते में संदीप ने दम तोड दिया। इसके बाद परिजनों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। संदीप की मौत के बाद थाना छाता पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए तहरीर दी। संदीप के परिजन गोविंद ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस उनके लोगों से ही सवाल कर रही है। पुलिस से कार्यवाही को मांग को लेकर परिजनों ने थाना में शोर शराबा भी किया। होली पर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने परिजनों से तहरीर ले ली। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है विवाद तात्कालिक था या कोई और वजह है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
