• Wed. Feb 11th, 2026

छाता चीनी मिल 2024 के पहले दिन हो जायेगी, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण

ByVijay Singhal

Nov 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में 2012 में अखिलेश की सरकार प्रदेश में आई थी, तब सबसे पहले कैबिनेट में राम सेवकों पर गोली बरसाने वाले लोगों को छुड़वाया था। जब प्रदेश में 2017 में योगी सरकार आई तो पहली कैबिनेट में किसानों का एक लाख रुपये का लोन माफ किया गया। योगी सरकार में प्रदेश में एक मिनट के लिए भी कर्फ्यू नहीं लगता है। छाता शुगर मिल को हर हाल में एक जनवरी 2024 को चालू करा दिया जाएगा। शुगर मिल के साथ एथनॉल का प्लांट भी खोला जाएगा। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण का यह कहिना है। भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई की ओर से छाता के राहमन पाड़ा में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी। कहा, एक जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर व शुगर मिल दोनों का उद्घाटन एक साथ किया जाएगा। इससे पहले पूर्व चेयरमैन ठा. राजपाल सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठा. चरन सिंह जादौन का शॉल ओढ़ा कर जिला उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह का बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में भी दिए जा रहे है। अध्यक्षता राधाचरण बोहरे व संचालन सूरजपाल सिंह ने किया। विश्व हिंदू परिषद के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लव सिंह, बजरंग दल के हिमालय प्रताप सिंह, डॉ. विजय सिंह, संपर्क प्रमुख सतीश सिंह लेखराज मेंबर, जगदीश मेंबर राजवीर चौधरी, क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, देहात प्रधान कृष्णकांत उर्फ बॉबी,, चौ. वीर सिंह, हीरेंद्र सारस्वत, दानीराम, कंजर डॉक्टर, यदुवंशी जादौन महासभा के अध्यक्ष महावीर सिंह जादौन, प्रेमपाल जादौन मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.