• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में चेस जेस चैंपियनशिप मेंदेशभर से जुटे शतरंज खिलाड़ी, प्रतियोगिता में 5 से लेकर 82 साल तक के लोग शामिल

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दो दिवसीय चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में देश भर से शतरंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे हुए हैं। वृंदावन के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में डिवाइन चेस क्लब द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप में 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 82 वर्ष तक के बुजुर्ग हिस्सा ले रहे हैं। वृंदावन के रमण रेती इलाके में स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल इन दिनों शतरंज के खिलाड़ियों का अखाड़ा बना हुआ है। यहां कश्मीर से कन्या कुमारी तक के शतरंज के खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं। चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आए यह खिलाड़ी एक दूसरे को मात देने के लिए दिन भर प्रयास कर रहे हैं।

डिवाइन चेस चैम्पियनशिप में आए खिलाड़ियों के लिए 244 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर दो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जरिए प्रतिद्वंदी को मात देने में जुटे हुए हैं। इस चैम्पियनशिप में 489 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पूरी चैम्पियनशिप पर नजर रखने के लिए वर्ल्ड चेस फेडरेशन द्वारा नियुक्त 10 अंपायर नजर बनाए हुए हैं। चेस चैम्पियनशिप आयोजित कर रहे डिवाइन चेस क्लब के अनुराग उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑल इंडिया चेस फैडरेशन की तरफ से उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अनुराग ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में चेस का अभी तक हाल फिलहाल में नहीं हुआ। चेस चैम्पियनशिप आयोजित कर रहे आयोजकों का कहना है कि वृंदावन धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र है। यहां स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी बढ़ावा मिले इसके लिए इस तरह के खेलों का आयोजन किया जाना चाहिए। अनुराग उपाध्याय ने बताया कि इंडोर गेम को बढ़ावा देकर स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके दो फायदे होंगे पहला यहां खेलने आने वाला खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा दूसरा मंदिरों के दर्शन भी कर सकता है। चेस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वैसे तो हर उम्र के खिलाड़ी हैं। लेकिन यहां आए 5 वर्ष के शिवाय सिंह के खेल पर सभी की नजर हैं। प्रयागराज में रेलवे पुलिस में अधिकारी का बेटा शिवाय अपने खेल के जरिए दिग्गजों को दांतों तले लोहे के चने चववा रहा है। इस चैम्पियनशिप में 82 वर्ष के बुजुर्ग क्रांति लाल गुप्ता हिस्सा ले रहे हैं। बरेली के रहने वाले क्रांति लाल गुप्ता की शतरंज के प्रति दीवानगी देख हर कोई अचंभित है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.