हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के फरह में चीता के आने से लोगों मे दहशत का माहौल हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीता को खोजने का प्रयास कर रही है। चीता के पैरों का निशान व सीसीटीवी में कैद दिखाई दिया। चीता कस्बे में रविवार को भी घूमता हुआ लोगों ने देखा था। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई थी।मंगलवार की रात को चीता के देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने पुनः वन विभाग को जानकारी दी। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम फरह पहुंची। स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गए स्थान पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम के द्वारा चीता के खोज किया जा रहा है। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में चीता घूमता हुआ रात के समय लगभग 1.30 बजे दिखाई दिया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि के समय कस्बे में चीता घूमता है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। लोग बच्चों को लेकर चिंतित है। स्थानीय लोगों ने बच्चों के घर से बाहर निकलना बंद कर दिया हैं। इस चीता के डर की वजह से बच्चे घरों में कैद है, बाहर खेलना बंद हो गया हैं। मथुरा से वन विभाग की टीम फरह पहुंची है। इस टीम में क्षेत्राधिकारी बृजेश परमार सिंह, वन दरोगा दीपक चौधरी, रेंजर धर्मेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह पहुंचे है। वहीं इस सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम के साथ खोजबीन में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
