हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में, राया कस्बे में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान महावन सीओ संजय राय और थाना अध्यक्ष रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजारों, ढाबों, सुनसान स्थलों और रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से जांच की। इस दौरान आते-जाते लोगों से पूछताछ की गई और उनके सामान की तलाशी ली गई। बाइक और पैदल यात्रियों से भी पूछताछ की गई। सीओ संजीव राय ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस को विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
