हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के गोविंदगंज स्थित एसबीआई बैंक शाखा के भीतर एक कारोबारी से 40 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। दो महिलाओं ने कारोबारी को बातों में लगाया और उनके हाथ में लगे थैले को ब्लेड से काटकर 40 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गईं। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पवन कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी बाढ़पुरा, सदर बाजार ने बताया कि वह पर्दे, बेडशीट का कारोबार करते हैं। कारोबार के सिलसिले में सीसी खाते में 40 हजार रुपये जमा करने एसबीआई बैंक की गोविंदगंज शाखा में रकम जमा करने गए थे। पैसे जमा करने की पर्ची लेकर उसमें जानकारी भर रहा था। उसी दौरान थैला, जोकि रकम से भरा था। उसके सहारे दो महिलाएं आकर खड़ी हो गई। बैंक की जानकारी के संबंध में महिलाएं बात करने लगी। उसके बाद वह चली गईं। जैसे ही पर्ची भरकर वह नकदी जमा काउंटर पर पहुंचे और थैला देखा तो होश उड़ गए। थैले में से रकम गायब थी। तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने बैंक परिसर के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में वही दो महिलाएं साफ तौर पर ब्लेड से थैले को काटते और उसमें से रकम पार करते हुए दिखाई दीं। दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
