हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लखनऊ और महाराजगंज के ठगों ने स्क्रेप खरीदने का झांसा देकर गोविंदनगर क्षेत्र के कारोबारी के साथ 50 लाख रुपये की धोखधड़ी कर दी। बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। कारोबारी ने दिए गए पते पर जानकारी की तो पता चला कि आरोपी अपनी फैक्टरी किसी दूसरे को बेचकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दरेसी रोड, मटिया गेट निवासी मोहम्मद रईस अहमद एसएस अंतार ट्रेडिंग के नाम से स्क्रेप का कारोबार करते हैं। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी राहुल जौहरी व राजन वर्मा से कारोबार के कारण उनकी पहचान है। दोनों ने महाराजगंज के गोविंदनगर निवासी चितरंजन गुप्ता व लखनऊ के इंद्रनगर निवासी अभय से उनकी मुलाकात कराई। बताया कि दोनों की कुशीनगर व जोनपुर में फैक्टरी है। दोनों ने उनसे भारी मात्रा में स्क्रेप बेचने की इच्छा जताई। पीड़ित ने 11 सितंबर 2024 को कुशीनगर वाली फर्म के खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। जब स्क्रेप नहीं बेचा तो वह फर्म के पते पर गए। वहां चांद बीबी व हाजी गुलजार मिले। उन्होंने बताया कि अभय व चितरंजन ने यह फर्म उन्हें बेच दी है। प्रभारी सीओ सिटी अनिल कपरवान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राहुल जौहरी, राजन वर्मा, अभय, चितरंजन, चांद बीबी और हाजी गुलजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
