• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारीजी के नाम पर हो रही ठगी

ByVijay Singhal

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा  वृंदावन में होली के अवसर पर बिहारीजी के नाम का सहारा लेकर ठग भक्तों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल में ऐसे ही कुछ मामले आए हैं जिनमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर की प्रसादी, गुलाल, बांसुरी और फूलमाला भेजने का लालच देकर भक्त लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। गुरुग्राम निवासी रजत फौजदार को एक कॉल आया। जिसमें कहा गया कि वे श्री बांके बिहारी जी के अनन्य भक्त हैं और होली के अवसर पर उन्हें मंदिर से विशेष प्रसादी गुलाल भेजा जाएगा। इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए बताए गए नंबर पर 2100 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
दिल्ली की करुणा सिंह को 4 मार्च को एक संदेश मिला जिसमें बताया गया कि होली पर बांके बिहारी जी की प्रसादी गुलाल और बांसुरी विशेष रूप से भेजी जा रही है। कुछ ही देर बाद उन्हें एक कॉल आया जिसमें ठग ने खुद को वृंदावन से बताया और यह प्रसाद प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये की मांग की। श्रद्धा में आकर करुणा ने तुरंत भुगतान कर दिया। 5 मार्च को जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। उन्होंने इस घटना को प्रभु की इच्छा मानकर पहले तो शिकायत नहीं की। बाद में परिचितों ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी, तो उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ठगों से सावधानी ही आपको बचा सकती है। हर मौके पर ठग सक्रिय हो जाते हैं। किसी पर भी आंखों को बंद करके विश्वास न करें। बिहारीजी के नाम का सहारा लेकर ठगी कर रहे हैं तो आप उनकी बातों में न आएं। किसी को रकम ट्रांसफर न करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.