• Wed. Feb 18th, 2026

गोवर्द्धन में होटल की वेबसाइट पर नंबर डालकर ठगी

ByVijay Singhal

Mar 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में साइबर ठगों ने स्थानीय होटलों व गेस्ट हाउसों की वेबसाइट हैक कर मोबाइल नंबर अंकित कर ठगी कर रहे हैंं। बुकिंग को लेकर कुछ श्रद्धालुओं की शिकायत पर होटल प्रबंधक ने थाना गोवर्धन को पूरे मामले की शिकायत की है। कस्बा के डीग अड्डा स्थित होटल गोकुल इन के प्रबंधक संतोष शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है की होटल की वेबसाइट हैक कर ठगी की जा रही है। जानकारी में आया की वेबसाइट पर साइबर ठगों ने अपने मोबाइल नंबर अंकित कर दिए हैं। धोखाधड़ी से ऑनलाइन कमरा बुक करने पर पैसा उनके खाते में चला जाता है। उन्होंने थाना गोवर्धन पुलिस से शिकायत की है। वेबसाइट हैक कर ठगी का ये पहला मामला नहीं है। अभी दस दिन पूर्व ही गोवर्धन के डीग अड्डा स्थित मीणा धर्मशाला के मालिक ने भी ऐसी ही शिकायत थाना पुलिस से की थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.