हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चोरी की बिजली से चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा था। विद्युत निगम के अधिकारियों ने छापा मारकर इसका खुलासा किया। बिजली चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामला वृंदावन के रुक्मिणी विहार का है। यहां लंबे समय से चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन संचालित किया जा रहा था। एक बार में करीब 30 ई-रिक्शा की बैटरी को चार्ज किया जा रहा था। दिन-रात चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा चालकों की भीड़ लगी रहती थी। इस बात की जानकारी निगम अधिकारियों को मिल गई।शनिवार सुबह टीम ने एसडीओ संदीप कुमार वार्ष्णेय के नेतृत्व में चार्जिंग स्टेशन पर छापा मारा। निगम की टीम के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई। टीम को तीस ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले। टीम ने जांच की तो पता चला कि चार्जिंग स्टेशन चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। चोरी की बिजली इस्तेमाल करके स्टेशन संचालक हर महीने मोटी कमाई कर रहा था। टीम ने चोरी पकड़ में आने के बाद मौके पर ही कनेक्शन काट दिया है। एसडीओ वृंदावन संदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन संचालक प्रीतम यादव और कोमल यादव के खिलाफ बिजली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। दोनों से निर्धारित जुर्माना भी वसूला जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
