• Sun. Feb 22nd, 2026

स्वर्ण हिंडोले में विराजे गिरिराज प्रभु को समर्पित किए छप्पन भोग

ByVijay Singhal

Sep 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराजजी की तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव के दौरान हुए अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने-चांदी और रत्नों से जड़े स्वर्ण हिंडोले में विराजमान गिरिराज महाराज का शृंगार हीरा, पन्ना, मोती, नीलम और पुखराज से किया गया। प्रभु हीरे जड़ी बांसुरी बजाते नजर आए तो पूरी तलहटी विदेशी फूलों से महक उठी। भक्तों की भीड़ इतनी उमड़ी कि परिसर और परिक्रमा मार्ग देर रात तक खचाखच भरे रहे। करीब 21 हजार किलो व्यंजनों से सजाए गए छप्पन भोग की झलक पाने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति विभोर होकर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। शहनाई और रासलीला की धुनों के बीच भजन संध्या ने वातावरण को और दिव्य बना दिया। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारी और बताया कि यह क्षण प्रभु के प्रति सबके प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान साधु-संतों को प्रसाद वितरित किया गया और उन्हें दान देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.