• Tue. Feb 10th, 2026

बांके बिहारी मंदिर के समय में हुआ परिवर्तन:श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने लिया निर्णय

ByVijay Singhal

Nov 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के पट जहां पहले 8 घंटे 15 खुलते थे वहीं अब 11 घंटे खुला करेंगे। मंदिर के रिसीवर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने समय बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बांके बिहारी मंदिर विशेष पर्वों को छोड़कर आम दिनों में दोनों समय मिलाकर कुल 8 घंटे 15 मिनट के लिए खुलता है। गर्मियों में सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजकर 30 मिनट से शाम 9 बजकर 30 मिनट तक। वहीं सर्दियों में 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 बजकर 30 मिनट से शाम 8 बजकर 3p मिनट तक खुलता है। बांके बिहारी मंदिर विशेष पर्वों को छोड़कर आम दिनों में दोनों समय मिलाकर कुल 8 घंटे 15 मिनट के लिए खुलता है। गर्मियों में सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजकर 30 मिनट से शाम 9 बजकर 30 मिनट तक। वहीं सर्दियों में 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 बजकर 30 मिनट से शाम 8 बजकर 3p मिनट तक खुलता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 12 नवंबर को मंदिर के मोहन बाग में हुई न्यायिक,प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर के पुजारियों के मध्य हुई बैठक के बाद मंदिर के रिसीवर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने आदेश जारी करते हुए मंदिर के पट खुलने के समय में बढ़ोतरी की। आदेश के अनुसार मंदिर के पट गर्मियों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और शाम को 5 बजे से रात 10 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे। इसी प्रकार सर्दियों में सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 9 बजकर 30 मिनट तक पट खुलेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.