• Wed. Feb 18th, 2026

यूपी में बदला मौसम, मथुरा में तेज हवा संग ओलों की बारिश; खेतों में बिछी फसल

ByVijay Singhal

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा के मौसम में सुबह अचानक बदलाव हुआ। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलों की वर्षा से खेतों में लहलहा रही गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी और ओलावृष्टि से बालियों से लदी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गयी है। पूरी तरह से तैयार फसल की इस तरह से बर्बादी देख किसान हलकान हैं। मौसम की इस बेरुखी से उत्पादन क्षमता में 20 से 30 फीसद तक प्रभाव पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। नौहझील क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। नौहझील क्षेत्र में मनीगढ़ी, तिलकागढ़ी, भगवानगढी, नानकपुर, रायपुर, अनरदागढी, फरीदमपुर, मुसमुना, भैरई समेत वों में सुबह सुबह ओलों की वर्षा ने किसानों की फसल का सत्यानाश कर दिया। तेज हवा संग पड़े ओलों व वर्षा से किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम के दबाव से गेहूं की बाली कमजोर पड़ गई। वैसे भी गेहूं की फसल कटान के मुहाने पर थी, लेकिन हवा, बारिश व ओले की मार से अधिकांश क्षेत्रों में फसल जमीन से चिपक गई। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेत पर पहुंचे किसान फसल की दुर्गति देख सिर पकड़ कर बैठ गए। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल आई, कुछ देर बाद ही दोबारा बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकी है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। रविवार से तेज धूप निकलेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.