• Mon. Apr 6th, 2026

मथुरा में शहरी बिजली इंजीनियरों के बदले कार्य क्षेत्र

ByVijay Singhal

Sep 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहरी विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुरेश चन्द्र रावत ने बिजली इंजीनियरों को इधर से उधर किया। अचानक हुए बिजली इंजीनियरों के स्थानान्तरण से अन्य इंजीनियर पेशोपश में हैं। जारी आदेश में जेई राकेश कुमार यादव को राजीव भवन एवं औरंगाबाद का अतिरिक्त कार्यभार के साथ सलेमपुर बिजलीघर की भी जिम्मेदारी दी गई है। वृंदावन पागल बाबा बिजलीघर पर तैनात संजय यादव को रंगजी बगीचा वृंदावन, जेई दीपक कुमार को राधिका विहार बिजलीघर भेजा है। जेई अफसर खान को छटीकरा से देवी आटस बिजलीघर के अलावा छटीकरा एवं श्रीराम फाइबर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह को छटीकरा वृंदावन एवं राधिका विहार के जेई रवि कुमार मौर्या को वृंदावन पागल बाबा बिजलीघर की जिम्मेदारी दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.