• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन एमवीडीए की कार्यप्रणाली में बदलाव

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने और शमन संबंधी मानचित्रों की लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण के लिए सेक्टरवार नई व्यवस्था लागू की है। उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह ने आदेश जारी कर अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। पूरे प्राधिकरण क्षेत्र को 12 सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सेक्टर-1 (छटीकरा-वृंदावन) सुनील कुमार राजौरिया, सेक्टर-2 (वृंदावन शहर) बदन सिंह, सेक्टर-3 (यमुना पार) अनिल सिंघल और सेक्टर-4 (मथुरा शहर) बदन सिंह, सेक्टर-5 (गोकुल बैराज-आगरा सीमा), सेक्टर-10 (गोवर्धन-राधाकुंड) हिमांशु दिवाकर और सेक्टर-11 (कोसी-नंदगांव) की जिम्मेदारी मनोज अग्रवाल को सौंपी गयी है। अनिल सिंघल के अवकाश से लौटने तक सेक्टर-03 का अतिरिक्त प्रभार बदन सिंह संभालेंगे। सहायक अभियंताओं पंकज शुक्ला, सुमित कुमार-प्रथम व सुमित कुमार-द्वितीय की जवाबदेही भी निर्धारित की गई है ताकि निरीक्षण और निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.