• Sat. Mar 14th, 2026

13 दरोगा और 327 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

ByVijay Singhal

Mar 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले में पीआरवी में बड़ा फेरबदल किया है। तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे 13 दरोगा और 327 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। यूपी डायल 112 पुलिस में कई दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कई वर्ष से एक ही थानों और चौकियों पर ड्यूटी दे रहे थे। पीवीआर के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को कई पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को इन शिकायतों से अवगत कराया। इस पर एसएसपी ने विभागीय समीक्षा कराई और इसके बाद व्यापक स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी किए। जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पीवीआर ड्यूटी में लगे 327 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें 13 उपनिरीक्षक, 125 मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। जिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें विशेष रूप से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही कुछ युवा पुलिस कर्मियों को पीआरवी में तैनाती दी गई है। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यशैली प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण किए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.