• Wed. Feb 18th, 2026

दुल्हनों के गांव पहुंचे चंद्रशेखर, इस कदर उमड़ी भीड़…संभालने में छूटे पुलिस के पसीने

ByVijay Singhal

Feb 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर मथुरा पहुंचे। सांसद चंद्रशेखर ने करनावल में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘हम साथ हैं, डरने की कोई जरूरत नहीं है।’सांसद के गांव पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। वहीं पीड़ित के घर में बने बाथरूम की छत पर लोग चढ़ गए। ये छत कमजोर थी, जो टूट गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.