हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जिंदल प्रीमियर लीग के दसवें लीग मैच में राेमांचक मुकाबले में चैलेंजर ने टाइटन को 52 रन से हरा दिया। विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर आयोजित मैच में मुख्य अतिथि जिंदल सा लिमिटेड के डायरेक्टर नितिन शर्मा ने टॉस उछालकर और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। चैलेंजेर के कप्तान रामकुमार ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। राजेंद्र ने तीन चौके और एक छक्के की सहायता से सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स ने टाइटन को 122 रन का लक्ष्य दिया। टाइटन के कप्तान प्रदीप कुमार की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच चैलेंजर के खिलाड़ी ऋतिक को घोषित किया गया। जिन्होंने 15 बॉल में 18 रन व दो विकेट लिए। मैच की डिजिटल स्कोरिंग संजय वर्मा, प्रवीण जैन, आस्था अग्निहोत्री, प्रताप सिंह ने की। कमेंट्री राजेंद्र खत्री, संदीप रघुवंशी ,अशोक शर्मा, वाईके त्यागी ने की। अंपायर की भूमिका सुखदेव सिंह, डीसी अग्रवाल ने निभाई। मैदान प्रबंधन में जेबी गुप्ता, अरविंद सिंह, रिंकू डोरा का सहयोग रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
