• Sun. Mar 1st, 2026

मथुरा जंक्शन पर नो पार्किंग जोन में खड़ी 29 गाड़ियों के काटे चालान

ByVijay Singhal

Mar 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मनमाने तरीके से वाहन खड़े करने पर जीआरपी ने शनिवार को कार्रवाई की। 29 गाड़ियों के चालान किए। इसमें तिपहिया और चारपहिया वाहनों चालकों में खलबली मच गई। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि इन दिनों स्टेशन पर भीड़ का काफी दबाव है। मुख्य द्वार तक वाहन चालक गलत तरीके से वाहन पार्क करते हैं। इससे प्लेटफार्म की ओर जाने और आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। होली महोत्सव को लेकर विभिन्न स्थानों से लोग मथुरा पहुंच रहे हैं। इसके पहले सीओ जीआरपी ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.