हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पर्यटन सुविधा केंद्र के सामने मंगलवार शाम तेलंगाना के श्रद्धालुओं को लेकर आई निजी बस में आग लग गई थी। इसमें एक श्रद्धालु की जलकर मौत हो गई थी। सत्ता एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार के अंक में निजी बसों में अग्निशमन यंत्र और न ही फर्स्ट एड बॉक्स शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन की टीम सक्रिय हो गई। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) ने चार वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत (प्रथम) के नेतृत्व में अग्निशमन और फर्स्ट एड बॉक्स न लगाने वाले निजी वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पीटीओ पूजा सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी थाना क्षेत्र में चार वाहनों का चालान किया है। चारों वाहनों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जमुनापार क्षेत्र स्थित पानी गांव में दो ओवरलोड वाहनों को सीज किया। सीज किए गए वाहनों से एक लाख 25 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्रवाई के साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। प्रवर्तन की टीम ने कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। पेट्रोल स्वामियों को नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश भी दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
