• Thu. Feb 12th, 2026

ट्रेनों के कम समय ठहराव से ट्रेनों में बढ़ीं चेन पुलिंग

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन से होकर गुजरने वाली अधिकांश एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव दो से पांच मिनट है। इस कारण अक्सर यात्री चढ़-उतर नहीं पाते हैं। यही वजह है कि यहां चेन पुलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ माह के आंकड़े कुछ यही बयां कर रहे हैं। बिना वजह ट्रेन की चेन पुलिंग करना अपराध है। ऐसा करने वाले पर रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ के अनुसार, जनवरी में 76, फरवरी में 47 और मार्च में 78 और अप्रैल में 81 यात्रियों को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़कर कार्रवाई की गई। लंबे समय से हो रही है ठहराव बढ़ाने की मांग

मथुरा जंक्शन से हर दिन करीब 65 हजार श्रद्धालु रोजाना यात्रा करते है। ऐसे में अक्सर दो से पांच मिनट का ठहराव होने से परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन में चढ़ जाते हैं और कुछ प्लेटफार्म पर रह जाते हैं। इस कारण कई बार लोग मजबूरी में चेन पुलिंग करते हैं। कुछ दिन पहले ग्वालियर जाने के लिए जंक्शन पर पहुंचे परिवार की नाबालिग बेटी ट्रेन में चढ़ गई। वहीं माता-पिता और भाई प्लेटफार्म पर रह गए। वजह यह थी कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी। ठहराव भी दो मिनट का था। एक अन्य मामले में ट्रेन में सफर के दौरान भोपाल निवासी महिला का पर्स चोरी हो गया तो महिला ने चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। जानकारी होने पर महिला और उनके परिवार को छोड़ा गया। तब तक चोर सामान लेकर गायब हो गया। रेल यात्रियों का कहना है कि जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाना चाहिए।

इन हालातों में की जा सकती है चेन पुलिंग
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी के मुताबिक चेन पुलिंग के लिए बड़ा कारण होना जरूरी है। अगर ट्रेन में आग लग गई है, बदमाश घुस आए हों, बड़ी आपराधिक वारदात हो गई हो या फिर किसी बीमार व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई हो। इन हालातों में यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा सकते हैं।

इन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव है दो मिनट का
आगरा कैंट एक्सप्रेस – 2 मिनट
होशियारपुर एक्सप्रेस – 2 मिनट
हीराकुड एक्सप्रेस – 2 मिनट
अगस्त क्रांति तेजस राजधानी- 2 मिनट

वर्जन
सतना (मध्य प्रदेश) जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री ने बताया कि मथुरा में हर दिन हजारों लोग आते हैं। ऐसे में जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों का ठहराव समय बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है।

कासगंज निवासी रेलयात्री ने बताया कि जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव समय बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। ठहराव समय कम होने के कारण कई बार यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में हादसे का शिकार हो चुके हैं।
– एसपी आनंद, रेल यात्री

बहुत जरूरी कारण होने पर ही ट्रेन की चेन पुलिंग की जा सकती है। बिना वजह ट्रेन की चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ा जाता है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई भी की जाती है।
– अवधेश गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ

यात्रियों की मांगों को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुगमता हो सके।
– प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.