• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन में एटा से परिवार के साथ गिर्राज जी के दर्शन करने आई महिला की लूटी चेन

ByVijay Singhal

Dec 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से चेन स्नेचर ने सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अरुणा देवी निवासी एटा से परिवार के साथ गिरिराज जी के दर्शन करने गोवर्धन आई थी। दानघाटी मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात चेन स्नेचर ने उनके गले से चेन तोड़ ली। महिला श्रद्धालु कुछ समझ पाती तब तक चेन स्नेचर भीड़ का फायदा उठा कर फरार हो गया। महिला ने अज्ञात स्नेचर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़िता अरुणा देवी ने बताया गले में 10 ग्राम सोने की चेन थी। मंदिर में दर्शन के दौरान एक युवक तोड़ कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया मंदिर के सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.