हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के राया गली स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को सीजीएसटी की टीम पहुंची। टीम में शामिल आधा दर्जन अधिकारियों ने ज्वैलर्स के सीजीएसटी संबंधी सर्वे किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रही टीम ने लेखा-जोखा खंगाला। टीम के सर्वे को लेकर व्यापारियों में हलचल मची रही। सीजीएसटी की टीम पुलिस के साथ पुराना बजाजा स्थित आरएस ज्वैलर्स के आवास पर पहुंची। टीम ने कारोबारी के यहां बहीखाते और क्रय-विक्रय संबंधी खाते खंगालने के साथ ही फर्म के स्वामी से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने दुकान में मौजूद सोने-चांदी के स्टॉक का बिलों से मिलान किया। इसके साथ ही पिछले कई वर्षों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज, बैंक लेन-देन का विवरण और बिलों की गहन जांच की। आरएस ज्वैलर्स के शरद सराफ ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारियों सर्वे करने के लिए आई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
