हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय मानवाधिकार परिषद भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त 1882 ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाला एक सामाजिक संगठन है जिसका कार्य शासन प्रशासन के सहयोग से कमजोर असहाय लाचार लोगों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाना ,विभिन्न प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी कैंप लगाकर लोगों की मदद करना,ब्लड कैंप लगाकर जरूरतमंदों को ब्लड सेवा प्रदान करना ,घरेलू हिंसा के विरुद्ध काउंसलिंग कर परिवार को समझाना, बुजुर्गों का सम्मान करना, अशिक्षित गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना एवं उनका सहयोग करना, ऊनी वस्त्रो का वितरण करना तथा जिनको कानूनी सहायता एवं परामर्श चाहिए उनके लिए भी अपनी टीम के लीगल एडवाइजर की सहयोग से उचित सलाह प्रदान करवाना आदि ऐसे अनेक कार्य भारतीय मानवाधिकार परिषद के द्वारा विगत वर्षों से पूरे भारत में विभिन्न जगह किए जा रहे हैं , तथा शासन प्रशासन के द्वारा जो मानवीय हितों के लिए उचित कार्य किया जा रहा है ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, सम्मान पत्र के द्वारा भी किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मथुरा के जिलाधिकारी महोदय माननीय श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जी के द्वारा जो व्यक्तिगत रूप से मथुरा में शासन प्रशासन एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विगत वर्षों से जो कार्य किए गए उसके लिए भारतीय मानवाधिकार परिषद की राष्ट्रीय टीम प्रदेश एवं मथुरा जिले की टीम ने अपने लीगल एडवाइजर एवं अन्य सदस्यों के साथ जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय में पहुंचकर उनका सम्मान किया एवं सम्मान पत्र भेंट किया। इस उपलक्ष्य में भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर भारत डॉक्टर ललित अग्रवाल, आगरा मंडल संगठन मंत्री निखिल अग्रवाल, आगरा मंडल मंत्री एवं दंत चिकित्सक डॉ संतोष तिवारी मथुरा लीगल एडवाइजर एडवोकेट संदीप शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे और संगठन के बारे में जानकारी जिला अधिकारी महोदय को भी अवगत कराई। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रसन्नता पूर्वक भारतीय मानवाधिकार परिषद के द्वारा किया गया सम्मान स्वीकार किया गया जिसके लिए भारतीय मानवाधिकार परिषद टीम ने उनका धन्यवाद किया एवं नए साल की शुभकामनाएं दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
