• Fri. Feb 13th, 2026

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान को बकरी नस्ल संरक्षण के क्षेत्र में मिला देश का सर्वोत्तम पुरुस्कार

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान को सम्मानित किया गया है। किसान दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक्स रिसोर्सेज करनाल की तरफ से केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान को बकरी नस्ल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्र का सर्वोत्तम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पशु विज्ञान के उप महानिदेशक डॉ बी एन त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवम गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के कुलपति प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव द्वारा संबंधित संस्थान के पुरस्कार के लिए संस्थान के निदेशक डा मनीष कुमार चेटली, प्रधान वैज्ञानिक एंव जमुनापारी के परियोजना प्रभारी डॉ एम. के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक को संबंधित पुरस्कार दिया गया । संस्थान के निदेशक ने बताया कि ना जमुनापारी जो कि इटावा ,चकरनगर क्षेत्र की एक स्थानीय प्रजाति है। इसको राष्ट्रीय स्तर से पुरस्कार मिलने से निश्चित ही किसान इसकी ओर प्रेरित होंगे। इस नस्ल को अपना कर लाभदायक आर्थिक जीवन उन्नयन के लाभार्थी बनेंगे। इस उपलब्धि के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार चेटली द्वारा इसे संस्थान के सभी पूर्व निदेशकों के अथक प्रयास एवं जमुनापारी यूनिट के प्रयासों का सम्मिलित सहयोग पर आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम पिछले 43 वर्षों से बकरी नस्ल सुधार, पालन-पोषण, रख रखाव स्वास्थ्य आदि विषयों पर अनुसंधान करता आ रहा है तथा इन वैज्ञानिक तकनीकों और खोजों के बारे में किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। किसानों को आर्थिक मुख्य धारा में लाने के साथ-साथ उनकी उन्नति के लिए कई परियोजनाओं पर संस्थान कई वर्षों से कार्य कर रहा है । जमुनापारी नस्ल सुधार के लिए कई परियोजनाएं वर्तमान में संपूर्ण भारत वर्ष में विद्यमान है एंव कई राज्यो के किसान इस नस्ल को बकरी पालन हेतु अपना रहे है। जमुनापारी बकरी भारत की एक उत्कृष्ट बकरी की नस्ल है। निश्चित ही उक्त सम्मानित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने से कई किसान इसकी और प्रोत्साहित होंगे एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमुनापारी नस्ल की बकरी का व्यवसायिक पालन करते हुए लाभ प्राप्त करेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.