• Wed. Feb 11th, 2026

धरी रह गई जश्न की तैयारी, ब्रज में छाई उदासी

ByVijay Singhal

Nov 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार से ब्रज में मायूसी छा गई। लोगों ने जीत का जश्न मनाने को आतिशबाजी और मिठाई वितरण की तैयारी कर रखी थी, जिस पर पानी फिर गया। लोगों ने हार के लिए टीम के एक-दो नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम के खेल की तारीफ की। विश्वकप फाइनल मुकाबले को सामूहिक रूप से देखने के लिए मुकुंद धाम, राधा ऑर्चिड कॉलोनी, यमुना किनारे श्याम घाट सहित कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। यहां दोपहर में ही लोग पहुंच गए। इधर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते मैच को लेकर उत्साह दोगुना हो गया था। सिनेमाघरों में भी दर्शक नहीं पहुंचे। मैच की शुरुआत में रोहित और कोहली के बल्ले से निकले हर चौके पर लोगों ने तालियां बजाई और ढोल की धुन पर नाचे। मगर, जैसे-जैसे भारतीय टीम के विकेट गिरना शुरू हुए लोगों में मायूसी छा गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी को आई तो शुरुआत के तीन विकेट जल्दी गिरने पर लोगों में एक बार फिर जीत को लेकर उम्मीद जागी। मगर, उनकी उम्मीदों पर अंत में पानी फिर गया। ऑस्ट्रेलिया को टॉस जीतने का फायदा मिला भारतीय टीम की हार को जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम को टॉस जीतने का फायदा मिला। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन बड़े विकेट शुरुआत में गिर जाने की वजह से टीम दबाव में खेली और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। भारतीय गेंदबाज भी अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.