हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रमजान के महीने और नवरात्रि के पर्व के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों तथा संभ्रांत लोगों के साथ बैठक ली। संभ्रांत लोगों के सुझावों को सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलापूर्ति विद्युत आपूर्ति आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी एसडीएम तथा क्षेत्र अधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि पर्व के मद्देनजर अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक करते हुए सुझाव प्राप्त करें और जो भी समस्या हो उसका समय से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा सीएमओ को सभी हेल्थ सेंटर पर डॉक्टर की उपस्थिति और अन्य सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीएम पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्व पर होने वाले जुलूस आदि कार्यक्रमों को लेकर सतर्क रहें और सभी व्यवस्था दुरुस्त करें। बैठक में शामिल लोगों से कहा कि पावन त्यौहार को सभी मिलजुल कर शांति व सौहार्द पूर्वक मनाए। त्यौहारों पर जनपद में शान्ति बनाये रखने हेतु अपने क्षेत्र तथा मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध व्यक्ति मालूम होने पर तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रमजान के त्यौहार पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहेगी और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित कराई जायेगी।
अपने क्षेत्र के आसामाजिक तत्वों से सावधान रहे और किसी तरह की आफवाह पर ध्यान न दें तथा मोबाइल आदि के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस तथा प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दें। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें चिन्हित कर लें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएं। अवैध खनन, अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग आदि की सूची बनाकर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा मुख्य चौराहों पर ऑटो, ई रिक्शा, बस आदि को खड़ा न होने दिया जाए और निरंतर आवागमन करवाते रहे, जिससे यातायात व्यवस्था खराब न हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
