हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला महिला चिकित्सालय का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं और उनके परिजन से बातचीत की। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने और जलभराव की समस्या पर उनका पारा चढ़ गया। सीडीओ ने सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता जिला महिला अस्पताल पहुंच गई। वह सीधे ओपीडीपहुंची। यहां पर्चा बनाने वाली खिलाड़ी व दवा वितरण और चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण कर समस्याएं जानी। यहां मरीजों की लंबी कतार पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने ऑपरेशन थियेटर, वार्ड में जाकर मरीजों और उनके परिजन से वार्ता की। यहां से वह सीएमएस डॉ. अनिल पुर्वानी के कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीकू वार्ड में कम स्टॉफ मिला। इसके लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी, डॉ. वंदना पांडेय, हेमलता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
