हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में गोरक्षक धीरज कौशिक ने 24 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार देर शाम को ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वहां गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। बरसाना मार्ग पर जमकर हंगामा किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात एक बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
