• Sun. Feb 15th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार ने हड़पी कार, दर्ज हुआ मुकदमा

ByVijay Singhal

May 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जन्मभूमि के पक्षकारों में से एक शामली निवासी आशुतोष पांडेय के खिलाफ एक कार को धोखे से हड़पने के मामले में अमानत में खयानत व धमकी, अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा गोविंद नगर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी। मनीष चतुर्वेदी पुत्र रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी निवासी महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उनके एक परिचित धनन्जय भारद्वाज पुत्र स्वः विजेंद्र भारद्वाज निवासी घीया मंडी के साथ आशुतोष पांडेय पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी रामजादगंज, कांधला, शामली ने उनसे मुलाकात की। उनकी कार स्कॉर्पियो को खरीदने का सौदा 18 लाख रुपये में 22 दिसंबर 2023 को तय किया। उस वक्त 2.25 लाख रुपये देकर कहा कि शेष 15,75,000 रुपये लोन कराकर एक माह में चुका देंगे। इसके बाद गाड़ी अपने नाम करा लेंगे। उनको उस वक्त बताया कि गाड़ी पर पहले से लोन पर है, जिसे चुकाने के उपरांत ही उसे ट्रांसफर किया जा सकेगा। इस पर तैयार हो गए और गाड़ी को ले गए। अब चार माह बीतने के बाद भी अशुतोष ने उनके व धनन्जय भारद्वाज द्वारा कई बार तगादा करने के बाद भी कार की तय शेष रकम नहीं चुकाई है। अपने रुतबे का परिचय देकर व्हाट्सएप व फोन पर गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकियां देने लगे। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.