• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन के नीमगांव में पैरा ग्लाइडर के पायलट के खिलाफ केस दर्ज

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
प्रशासन से उड़ाने के लिए नहीं ली गई थी अनुमति
मथुरा। गोवर्धन के नीमगांव बाईपास पर पैरा ग्लाइडर का ट्रायल बिना प्रशासन की अनुमति के हो रहा था। बिना अनुमति संचालन के मामले में निजी कंपनी के मालिक की तहरीर पर पायलट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को एक निजी कंपनी के पैरा ग्लाइडर ने प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही ट्रायल के लिए आसमान में उड़ान भर दी। उतारते समय नीमगांव बाईपास मार्ग के समीप विद्युत लाइन से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त विद्युत लाइन में करंट नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। कंपनी मालिक पुनीत शर्मा निवासी आनंद विहार की तहरीर पर पुलिस ने पायलट सुभाष दुर्वे निवासी नागपुर(महाराष्ट्र) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पायलट पर आरोप है कि उसने प्रशासन से अनुमति लिए बिना पैरा ग्लाइडर से उड़ान भरी और जमीन पर उतारने के दौरान लापरवाही बरती। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी मालिक पुनीत शर्मा की तहरीर पर पायलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दो दिनों से उड़ रहा था पैरा ग्लाइडर

गोवर्धन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल, यहां लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से गिरिराज परिक्रमा को आते हैं। यहां प्रशासन की बिना जानकारी के पैरा ग्लाइडर आसमान में उड़ान भरना श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बड़ी चूक है। लोगों ने बताया कि ये दो दिनों से उड़ान भर रहा था। जहां से उड़ान भरी वह बाईपास सड़क मार्ग है, जिस समय पैरा ग्लाइडर विद्युत लाइन से टकराया, उस समय वाहन सड़क पर दौड़ रहे थे। गोवर्धन के डॉ. सुरेश कुमार, एसडीएम, ने कहा नीमगांव बाईपास मार्ग पर पैरा ग्लाइडर उड़ाने की प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी। जानकारी मिली है कि निजी कंपनी का पैरा ग्लाइडर नीचे उतरते समय क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.