हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में पुरानी गोकुल स्थित चौरासी खंभा मंदिर पर श्रद्धालुओं को लेकर पंडाओं में मारपीट हो गई। दोपहर दो बजे तन्नू उपाध्याय अपने साथ श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर आया। यहां मंदिर के बरामदे में उन्हें बैठकर कृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। इसके बाद श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के दर्शन कराने के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहा था। आरोप है यहां मौजूद सौरभ पुत्र कालीचरन निवासी महावन ने उन्हें दर्शन करने से रोक दिया। सौरभ ने कहा पहले हम दर्शन करेंगे, उसके बाद तुम करना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पप्पन उपाध्याय व मंदिर के पदाधिकारी आ गए और दोनों को रोका।
आरोप है सौरभ के रिश्तेदार तन्नू निवासी तिवारी पुरम काॅलोनी लक्ष्मीनगर ने तन्नू उपाध्याय के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए पप्पन उपाध्याय की जेब में रखे सात हजार रुपये गिर गए। आरोप है सौरभ हिमांशु का मोबाइल फोन छीन ले गया। पुलिस ने सौरभ के घर से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पप्पन उपाध्याय ने महावन थाने में सौरभ एवं तन्नू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
