• Mon. Feb 16th, 2026

वृंदावन में मां-बेटे से लूट का मामला: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, लूट का माल बरामद

ByVijay Singhal

Apr 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार को पुलिस ने मां-बेटे से लूट करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया। लूट का माल भी इनसे बरामद किया गया है। चर्चा है कि बुधवार सुबह थाने से भागे संदिग्ध लुटेरे को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करने का दावा करके अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। घटना वृंदावन थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित वात्सल्य ग्राम के पास हुई थी। बैरागपुरा गली तीन निवासी पूजा त्यागी बेटे के संग स्कूटी से वृंदावन से लौट रहीं थी। बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में मां-बेटे घायल हो गए थे। इस मामले में घायल महिला की बहन चित्रा ने लुटेरों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में पर्स लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। 16 अप्रैल को वृंदावन पुलिस ने एक संदिग्ध लुटेरे को हिरासत में लेते हुए लूट में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। बुधवार सुबह हिरासत से लुटेरा भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करके गिरफ्तार करने वाली वृंदावन पुलिस व एसओजी की टीम ने खुलासे का दावा किया है। निवासी कैलाश नगर को फरार दिखा रही है, जबकि तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु निवासी कैलाश नगर और अनमोल यादव उर्फ रिंकू निवासी कैलाश नगर की पवन हंस हेलिपैड पर मुठभेड़ में घायल होते हुए गिरफ्तारी दिखाई है। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु और अनमोल यादव उर्फ रिंकू की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके तीसरे साथी मोहित की तलाश की जा रही है। चर्चा है कि हिरासत से भागे मोहित तिवारी को पकड़ने में फेल हुई वृंदावन पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। चर्चा है कि इस युवक से पूछताछ की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.