• Wed. Feb 18th, 2026

गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में 74 पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित ईदगाह के पास शनिवार शाम गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले में गोरक्षक धीरज कौशिक की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद व 50 अन्य लोगों के खिलाफ थाना गोवर्धन में केस दर्ज किया है। 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रविवार को भी मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। तनाव को देखते हुए पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम हिन्दू संगठनों के लोगों ने गोकटान का आरोप लगाते हुए बरसाना मार्ग पर हंगामा किया। भीड़ कम हुई तो देररात 1 बजे एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साकिर उर्फ वीआईपी, समीर, सोहिल, अनवर, इंतजार, अंसार, पिन्टू, आसीन, ओशो, स्टार, फाजल, शाहरूख, हन्नी कुरैशी, आरिफ, धौसी, बाबू, घोसी, सनी, उस्मान, फिरोज, रशीद, चांद, फारूख, सोहेल व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इंतजार, उस्मान, फारुख, सोहिल, अंसार, आसीन, साकिर, पिंटू, फिरोज, सनी, शेखर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.