हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थानाध्यक्ष जमुनापार व डीएफओ के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ है, जिसमें कोर्ट से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थना पत्र में पारिजात का वृक्ष काटने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि सात जनवरी को जमुनापार थाने में थानाध्यक्ष संजीव दुबे के आदेश पर सिपाहियों ने हरे एवं औषधीय वृक्ष पारिजात को काटने का काम किया गया। जब लोगों ने वृक्ष को बचाने के लिए पुलिस वालों से अनुरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की। वृक्ष को बचाने के लिए जिलाधिकारी को भी शिकायत की गई, जिसमें डीएफओ द्वारा मामले को दबा दिया गया और गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई। इसके बाद न्यायालय के समक्ष एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। सीजेएम द्वारा इस मामले में दोनों से जवाब मांगा गया है। आगामी नियत तिथि को अपना जवाब दाखिल करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
