• Fri. Feb 13th, 2026

के डी मेडिकल हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम की किडनी गायब, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डेढ़ साल के बच्चे को पेट में दर्द हुआ। मां बाप बच्चे का इलाज कराने केडी मेडिकल हॉस्पिटल ले गए। दर्द तो ठीक हो गया लेकिन बाद में बच्चे को परेशानी होने लगी। दूसरी जगह जांच कराई तो पता चला कि बच्चे की किडनी गायब है। अब केडी मेडिकल अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। छाता थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्ष के मासूम की किडनी निकालने का गंभीर आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर थाना छाता में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राजस्थान के डीग जिले के पहाड़ी के गांव कैथवाड़ा निवासी भीम सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्षीय पुत्र मयंक को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए निजी मेडिकल संस्थान ले गए। वहां डाक्टरों ने 31 मई को बच्चे का आपरेशन किया। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। फिर दर्द होने पर अलवर स्थित हरीश हास्पिटल तथा बाद में जेके अस्पताल जयपुर ले गए। वहां कराई गई सोनोग्राफी व अन्य जांचों में राजफाश हुआ कि मासूम की बाईं किडनी मौजूद ही नहीं है। पीड़ित ने केडी मेडिकल संस्थान व उनके कई चिकित्सकों के खिलाफ न्यायालय के आदेश में मुकदमा दर्ज कराया है। छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.