• Sun. Feb 8th, 2026

कोसीकलां में निर्माणाधीन नाले की पुलिया से नीचे लटकी कार

ByVijay Singhal

Feb 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अग्रसेन मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के समीप नाले की पुलिया का निर्माण चल रहा है। बैरिकेडिंग न होने की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर नाले में लटक गई। गनीमत रही कि उसमें सवार युवकों के चोट नहीं आई। अग्रसेन मार्ग पर निर्माणाधीन नाले की पुलिया में कार लटक गई। पांच फीट गहरा है। कार में फंसे युवकों के शोर को सुनकर आसपास के लोग दौड़े और युवकों को कार से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन नाले की पुलिया पर ठेकेदार ने ने कोई संकेतांक नही लगा रखा है। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। इससे पूर्व भी बुधवार को एक कार नाले में गिर गई थी। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पालिका के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर/ईओ अखिलेश कुमार ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.