• Sun. Feb 15th, 2026

प्रेम मंदिर के सामने कार ने मां, बेटी सहित तीन को रौंदा…एक महिला की मौत

ByVijay Singhal

Nov 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रेम मंदिर के समीप सुबह होडल से दर्शन करने आए मां, बेटी और रिश्तेदार महिला को कार सवार ने रौंद दिया। महिला की उपचार के दौरान केडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सयूवी कार और उसमें सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया है, जबकि कार में सवार दो लोग मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरूवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे हरियाणा के होडल, बहिन गांव निवासी 38 वषी्रय कृष्णा पत्नी भगत सिंह और बेटी 12 वर्षीय प्राची एवं रिश्तेदार 22 वर्षीय मंजू के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए आई थी। प्रेम मंदिर के सामने मंदिरों के दर्शन क लिए जैसे ही आगे बढ़ी तभी तेज गति से आई एक्सयूवी कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।  कार चालक मौका पाकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और उसमें सवार आगरा अकबरपुर निवासी राजकुमार को पकड़  लिया। घायल महिला और दोनाैं बेटियांें को केडी केडिकल कालेज भेजा, जहां उपचार के दौरान महिला कृष्णा की मौत हो गई। जबकि बटी की हालत गंभीर बनीं हुई है। सीओ सदर संदीप सिंह न बताया कि काले रंग की एसयूवी कार की टक्कर से मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी को पिता अन्य अस्पताल में ले जा रहे हैं। दोनों घायलों को उपचार चल रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.