हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर सड़क हादसे में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 119 महावन थाना क्षेत्र के पास हुआ। गाजियाबाद के कनावली-इंद्रनगर निवासी रोहित नागर अपनी मां बबिता और पत्नी संजना के साथ कार से आगरा जा रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार बबिता और संजना को चोटें आईं। महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि कार चालक की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
