हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत मांट- नौहझील मार्ग पर कस्बा टैंटीगांव के समीप मांट की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो एक नीलगाय से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दंपति बाल-बाल बचे। रविवार को हाथरस निवासी कमल किशोर कौशिक अपनी पत्नी के साथ स्कॉर्पियो से नौहझील स्थित झाड़ी वाले हनुमान जी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक टैंटीगांव के समीप रोड पर आयी नीलगाय रोड क्रास करते समय स्कॉर्पियों से टकरा गयी। इसके चलते गाड़ी का बोनट वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नील गाय के हटने के बाद कमल किशोर गाड़ी लेकर टैंटीगांव की ओर जाने लगे। इसके बाद कुछ ही आगे चलते ही गाड़ी से धुआं निकलने लगा। उसने तत्काल गाड़ी को रोक पत्नी समेत उतर कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अंडरपास के निकट मौजूद चौकी प्रभारी हरनौल धीरज यादव ने गाड़ी को साइड में कराकर मार्ग सुचारू कराया। स्कॉर्पियो सवार कमल किशोर ने बताया कि नीलगाय के हटने के बाद गाड़ी को टैंटीगांव में अपने रिश्तेदार के यहां खड़ी करने लेकर जा रहा था, तभी अचानक आग लग गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
