• Wed. Feb 11th, 2026

अग्रवाल सभा के प्रत्याशियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर लगाए आरोप

ByVijay Singhal

May 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अग्रवाल सभा के चुनाव की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। निर्वाचन से पूर्व इसमें दो फाड़ हो गए हैं। एक पक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को संवैधानिक व्यवस्था के तहत पूर्ण कराए जाने की मांग की। स्थानीय होटल में अग्र विचार मंच द्वारा आयोजित वार्ता में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अधिकारी की भाषा शैली व कार्यप्रणाली एक पक्षीय है। जिससे निष्पक्ष की उम्मीद नहीं की जा सकती। पूर्व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी की मंशा कभी चुनाव कराने की नहीं थी। अपने चहेतों को वह किसी भी तरह पदासीन करना चाहते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति न होने पर ही चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई। इसके बाद चुनाव लड़ रहे दूसरे पक्ष के लोगों को दबाव बनाकर बिठाने का भी प्रयास किया। प्रधानमंत्री पद के दावेदार शशिभानु गर्ग ने कहा कि बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 कमरे चुनाव के लिए काफी कम रहेंगे क्योंकि करीब 15 हजार मतदाता मतदान करेंगे। ऐसे में 20 कमरों में 10 घंटे में करीब 1200 लोग ही मतदान कर सकेंगे। अत: जगह भी बदली जानी चाहिए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डीके गुप्ता, सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचनलाल अग्रवाल, राम चौधरी, सतीशचंद अग्रवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, मोहनश्याम, बांकेलाल टेंट वाले आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.