हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद में आज से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों को निर्देशित किया गया।
जनपद में इस वर्ष करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 2300 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित समष्में सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर 1 अप्रैल तक कार्य समाप्त कर लिया जाए। मूल्यांकन के लिए मथुरा में दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज और केआर इंटर कॉलेज शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में लगाए गए शिक्षकों को मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से संबंधित निर्देश, अंकन प्रक्रिया और बोर्ड द्वारा जारी मानकों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिन कमरों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
