• Wed. Feb 11th, 2026

फोन कर प्रेमी को बुलाया, फिर मार डाला

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में प्रेमिका से फोन कराकर प्रेमी को बुलाकर जान से मारने का मामला सामने आया है। लड़की के घरवालों ने उसे मंगलवार सुबह 3 बजे मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे पकड़ लिया। उसके कपड़े उतारे। फिर घर से कुछ दूरी पर ले जाकर पेड़ से बांधकर उसे जमकर पीटा। इस पिटाई से वह अधमरा हो गया। सुबह के वक्त सन्नाटा होने की वजह से कोई उसकी चीख सुन नहीं सका। दर्द की वजह से कराहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घरवालों ने उसकी लाश खेत में फेंक दी। ग्रामीणों के खेत आने के बाद मामले की जानकारी हुई। घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र के सौंख कस्बे के पास स्थित सोन गांव की है। ग्रामीणों ने बताया दी कि कपास के खेत में शव मिला। उसकी जेब से पहचान पत्र भी मिला। इससे युवक की पहचान 23 साल के गोविंद पुत्र कालीचरण निवासी खंदौली, आगरा के रूप में हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद के घरवालों को जानकारी दी। गोविंद के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया, “गोविंद का सोन गांव की युवती से अफेयर था। गोविंद मगोर्रा के पास एक ढाबे पर काम करता था। दोनों एक-दूसरे से फोन से बात करते थे। घरवालों और ग्रामीणों से छुपकर मिलते भी थे। इसकी जानकारी जब लड़की के घर वालों को हुई, उन्होंने घर बुलाकर मेरे भाई को मार डाला। SSP शैलेश पांडे ने बताया, “प्रेम संबंध की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो उन्होंने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया। जब युवती नहीं मानी तो परिवार वालों ने उससे सोमवार की देर रात गोविंद को फोन कराया और उसे सोन गांव बुलाया। गोविंद के भाई सत्येंद्र के अनुसार, रात करीब 3 बजे जब गोविंद पहुंचा, तो युवती के भाई और पिता ने उसे पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर शुरू पिटाई कर दी। युवती के परिजन तब तक मारते रहे, जब तक कि गोविंद की मौत नहीं हो गई।”
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.