• Mon. Feb 16th, 2026

पंचायत सचिव बनकर शातिर ने ग्रामीण से की ठगी,बातों में फंसाकर 45 हजार की चपत लगाई,

ByVijay Singhal

Feb 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी निवासी एक ग्रामीण से शातिर ठग ने ग्राम पंचायत सचिव बनकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीण ने इसकी शिकायत सुरीर पुलिस से की है। गांव राजा गढ़ी निवासी जगतवीर सिंह ने गांव में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़वाने की शिकायत लेकर ग्रामीणों के साथ एसडीएम के यहां गए थे। उपजिलाधिकारी मांट ने ग्रामीणों को खंड विकास अधिकारी से मिलने के लिए कहा था। उन्होंने गोवंश को गोशाला भेजने के लिए राजागढ़ी के पंचायत सचिव से बात की और गोवंश को गोशाला भेजने के लिए वाहनों के किराए की बात हुई। इसके लिए गुरुवार की शाम को ग्राम पंचायत सचिव पवन वर्मा को जगतवीर ने फोन किया पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद एक अंजान नम्बर से जगतवीर की कॉल आयी। कॉल करने वाले ने खुद को ग्राम पंचायत सचिव बताते हुए जगतवीर को बातों में फंसा कर 45 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता लगने पर जगतवीर ने पुलिस को सूचना दी। थाना सुरीर पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है। पंचायत सचिव ने बताया कि उनकी तो किसी से फोन पर बात ही नहीं हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.